कांग्रेस को मिल रहा है आमजनों व किसानों का समर्थन – चातुरी

ज़नाब खान की खबर
सरायपाली। विधानसभा चुनाव के लिए अब केवल दो दिन शेष हैं, ऐसे में सभी पार्टी के प्र्रत्याशी और कार्यकर्ताओं का चुनावी प्रचार, प्रसार और जनसंपर्क अभियान जोर शोर से चल रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती चातुरी नंद आज ग्राम बिरकोल क्षेत्र के अनेक ग्रामों में जनसंपर्क के लिए पहुँची। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने भूपेश सरकार द्वारा जारी घोषणा पत्र के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया और 3200 रूपए प्रति क्विंटल में किसानों का धान भी खरीदेगी। कांग्रेस के घोषणा के बाद अंचल के किसान, गरीब व आम जनता का आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है। भूपेश सरकार की योजनाएं किसानों, गरीब परिवारों, युवा वर्ग, महिलाओं सहित सभी वर्ग के लिए कारगर होती है। कांग्रेस सरकार हमेशा गरीबों, किसानों एवं आमजनों के साथ खड़ी रहती है, यही कारण है कि प्रदेश में लोगों ने पहले भी कांग्रेस को चुना था। उन्होंने एक बार फिर विधानसभा सहित पूरे प्रदेश के विकास के लिए समस्त ग्रामीण जनों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की। इस दौरान श्रीमती नंद के साथ सीता अमृत पटेल, दीपांजली बारिक, राखी गणेश चौहान सहित अनेक महिला कार्यकर्तागण उपस्थित थे।





