सराईपाली

रात में बाईक से आ रहे व्यापारी के रास्ता रोक कर अज्ञात लोगों ने की मारपीट,लूट,घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने थाना में किया शिकायत,सरायपाली में चोरी की घटनाएँ बढ़ी,

प्रेस रिपोर्टर जनाब खान की खबर


सरायपाली। स्थानीय सरसीवां रोड पर रात के समय अपने घर लौट रहे एक व्यक्ति का रास्ता रोककर दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की और कथित तौर पर उनका बैग छीनकर भाग गए। इस घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने आज थाना में शिकायत कर आरोपियों को पकड़ने की मांग की। थाना से मिली जानकारी अनुसार रोशन अग्रवाल पिता दीनालाल अग्रवाल उम्र 40 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि कल 14 नवंबर को उनके मामा का लड़का हेमन्त अग्रवाल लगभग 10 बजे अपने घर आया और अपने बड़े भाई संजय अग्रवाल को बताया कि पापा भगवती राइस मिल के सामने पड़े हैं। वह भगवती राइस मिल से ताला बंद कर अपने पिता गोवर्धन अग्रवाल को मोटर सायकल में बिठाकर घर आ रहा था, तभी लगभग 10 बजे भगवती राइस मिल के सामने बालसी में दो अज्ञात व्यक्ति रास्ता रोककर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए किसी चीज से मारपीट किया है, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। चोट लगने की बात सुनकर वह अपने रिश्तेदारों के साथ भगवती राइस मिल के पास गए, जहां उनके मामा गोवर्धन अग्रवाल जमीन में गिरेहुए थे। उनके सिर व मुँह में चोटें आयी थी। पुलिस ने प्रार्थी के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 341, 506 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।
इस घटना से आक्रोशित व्यापारी आज थाना पहुँच गए और थाना प्रभारी से अतिशीघ्र इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की। चेम्बर आॅफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष सुशील जैन एवं कैट के नगर इकाई अध्यक्ष मदनलाल अग्रवाल के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में व्यापारीगण सरायपाली थाना पहुँचे और विगत कुछ दिनों से शहर व आसपास आपराधिक घटनाओं में हो रही बढ़ोत्तरी के लिए अपना आक्रोश प्रकट किया। व्यापारियों ने थाना प्रभारी को बताया कि कल मंगलवार की रात शहर से लगे भगवती राइस मिल पतेरापाली वार्ड के पास सरसीवां रोड़ पर राईस मिल से घर की ओर आ रहे दो लोगों पर अंधेरे का फायदा उठाते हुए अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए हैं। इसके बाद हमलावर उनके पास के बैग को लूट कर फरार हो गए। इसके अलावा भी विगत कुछ दिनों में हुए अन्य घटनाओं का जिक्र करते हुए व्यापारियों ने थाना प्रभारी से इन घटनाओं पर समुचित कार्रवाई करने का निवेदन किया। इस अवसर पर चेंबर आॅफ कॉमर्स नगर इकाई के अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री संजय अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, भोज अग्रवाल, विनोद जैन, मोहन जैन, मंगल अग्रवाल, मनमीत सिंह आहूजा, दीपक अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, विकास अग्रवाल, राजेश अग्रवाल सहित किराना व्यापारी संघ, राइस मिल एसोसिएशन के भी पदाधिकारी मौजूद थे।
चोरी, डकैती की घटनाएँ बढ़ी, पुलिस चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त
विगत कुछ दिनों से विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टियों के द्वारा प्रचार प्रसार काफी बढ़ गया है। लगभग प्रतिदिन अपने पार्टियों के प्रचार के लिए प्रदेश एवं राज्य स्तर के नेताओं का आगमन हो रहा है। उनके द्वारा विभिन्न स्थानों पर चुनावी सभाएँ ली जा रही है एवं त्यौहारी सीजन के चलते भी शहर में भीड़ बढ़ गई है, जिसमें व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की भी आवश्यकता हो रही है। चोरी, डकैती जैसे आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले इसी तरह के मौकों की तलाश में रहते हैं, यही कारण है कि लगभग पखवाड़े भर में चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है। बीते दिनों शहर के प्रतिष्ठित दुर्गा मंदिर से लगभग 40-45 हजार रूपये के चाँदी के छत्तर और चरण पादुका तथा संतोषी मंदिर के गुल्लक को तोड़कर उसमें रखे रकम को चोरों ने पार कर दिया था। वहीं एक व्यवसायी के मोटरसायकल की चोरी हो गई। इन घटनाओं से शहरवासियों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इन घटनाओं पर जल्द कार्यवाही न होने पर व्यापारी संगठनों के द्वारा आंदोलन करने की भी बात कही जा रही है।
पुलिस की पेट्रोलिंग जारी, जल्द पकड़े जायेंगे आरोपी – थाना प्रभारी
इस संबंध में थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी ने कहा कि उनके पास पुलिस बल की कोई कमी नहीं है और चुनावी कार्यक्रमों से भी किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं हो रहा है। हालांकि उन्होंने भी चोरी की घटनाओं में वृद्धि होने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग चल रही है, आरोपियों की पतासाजी की जा रही है और जल्द ही आरोपी पकड़े जायेंगे

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।