रायपुर

स्कूल सफाई कर्मचारी संघ पैदल चलकर,बगिया CM निवास में संगठन की मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन।

मांगे पूरी नहीं होने पर जून स्कूल खुलने से पहले जाएंगे अनिश्चित कालीन हड़ताल पर।

रायपुर-  छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पिछले 15 वर्षों से 43301 अंशकालिन स्कूल सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। स्कूलों में हमारा काम सुबह 2 घंटे निर्धारित है परंतु लगभग 90% स्कूलों में भृत्य, चपरासी के पद रिक्त होने के कारण भृत्य, चपरासी के सभी काम स्कूल सफाई कर्मचारियों से लिया जाता है। जिसके कारण पूरा दिन स्कूलों में व्यतीत हो जाता है। काम के एवज में प्रतिमाह 3000 से 3400 रू मानदेय भुगतान किया जाता है। जो कि इस महंगाई भरे दौर में इतने कम रुपए में अपने परिवार का भरण पोषण नहीं पाते हैं। कर्मचारीयो कि स्थिति दिनों दिन दयनीय  होती जा रही है।
   संघ की मांग पूर्ण कालीन कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान किए जाने  को लेकर पिछले 14 वर्षों से संघर्षरत है.।
पूर्व में कांग्रेस सरकार के द्वारा संघ की मांगों को पूरा करने के लिए लिखित और मौखिक रूप से आश्वासन दिया था परंतु मांगे पूरी नहीं किया। तत्पश्चात 2023 विधानसभा चुनाव के पूर्व स्कूल सफाई कर्मचारी संघ को जिला जशपुर के बगिया मे, कार्यक्रम के दौरान माननीय विष्णु देव साय जी और गोमती साय जी ने आस्वस्थ किया था कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर संघ की मांगों को पूरा किया जाएगा परंतु आज लगभग 18 माह बीत जाने के बाद भी संघ की मांगे पूरी नहीं हुई है संगठन की मांगों को पूरा किए जाने को लेकर शासन और प्रशासन से लगातार ज्ञापन मुलाकात किया गया था।
संघ के कर्मचारियों को उम्मीद था कि मार्च 2025 26 के बजट में मांगे पूरी होगी परंतु विष्णु देव सरकार के द्वारा मांगे पूरी नहीं किए जाने पर कर्मचारियों में आक्रोश है इसलिए 9 मार्च 2025 रायपुर कलेक्टर पार्क के प्रदेश स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्रदेश भर के कर्मचारी पैदल मार्च करते हुए जिला जशपुर के बगिया सी.एम. निवास पहुंच कर मांग के संबंध में पत्र सौंपेंगे।
मांगे पूरी नहीं होने पर जून स्कूल खुलने से पहले अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाएंगे।

(प्रेस विज्ञप्ति….)

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...