रायगढ़

6वीं वाहिनी से जशपुर तबादला: डीएसपी के.आर.चौहान को उप पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) की जिम्मेदारी।

रिपोर्टर – सुनील जोल्हे

रायगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और प्रभावी कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले डीएसपी के.आर. चौहान को प्रशासन द्वारा उप पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में वे 6वीं वाहिनी में सहायक सेनानी (DSP रैंक) के पद पर पदस्थ थे, जहाँ से उनका जिला जशपुर स्थानांतरण किया गया है।

डीएसपी के.आर. चौहान का पुलिस सेवा में योगदान उल्लेखनीय रहा है। वे वर्ष 2008 से 2018 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की सुरक्षा में तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने उच्चस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सतर्कता और अनुशासन का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के फलस्वरूप उन्हें उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नति प्रदान की गई थी, जिस अवसर पर तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा उन्हें बैच लगाकर सम्मानित किया गया।

रायगढ़ जिले में पदस्थापना के दौरान डीएसपी चौहान ने कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी प्रभावी निर्वहन किया। उन्होंने समाज के जरूरतमंद बच्चों एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से SSEWA GROUP का गठन किया। इस समूह के माध्यम से शिक्षा, करियर मार्गदर्शन, सामाजिक जागरूकता एवं अनुशासन से जुड़ी गतिविधियों को जमीनी स्तर पर संचालित किया गया, जिससे अनेक युवाओं को सकारात्मक दिशा मिली।

इसके साथ ही वे सृष्टि द डिफेन्स एकेडमी, पुसौर (रायगढ़) से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे, जहाँ उन्होंने भारतीय रक्षा सेवाओं, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों एवं पुलिस सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। राष्ट्रसेवा की भावना के साथ युवाओं को प्रेरित करना उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा रहा है।

डीएसपी के.आर. चौहान की इस सेवा यात्रा में उन्हें माता-पिता के आशीर्वाद के साथ-साथ पत्नी श्रीमती निशा चौहान का निरंतर सहयोग प्राप्त रहा है, इसके अलावा इस उपलब्धि में छोटे भाई नवीन कुमार चौहान का भी विशेष योगदान रहा जिन्होंने हर चरण में उनका मनोबल बढ़ाया।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जिला जशपुर में उप पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) के रूप में डीएसपी के.आर. चौहान की नियुक्ति से जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?