बिलासपुर

विधायक शैलेश पांडेय वार्ड पार्षद के सवालों का जवाब दिए बगैर कार्यक्रम छोड़ भागे?देखिए वीडियो..

वार्ड पार्षद ने लगाया आरोप की महापौर और विधायक दोनो एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते जिसके चलते शहर का विकास नही हो पा रहा है।

वार्ड पार्षद रंगा नादम ने विधायक को कहा हमे घोषणाये नही समस्याओं का निदान चाहिए जो आप नही कर पा रहे हो।

(पत्रकार गोविन्द शर्मा की रिपोर्ट)

बिलासपुर-: बिलासपुर इस समय समस्याओं से घिरा हुआ शहर हो गया है पूरा शहर आटोमोड में चल रहा है जिसका कोई भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधी अपनी जवाबदेही नही महसूस कर पा रहा है , शहर विधायक की घोषणाओं से परेशान शहर के नागरिकों ने अब बोलना भी शुरू कर दिया है कि उनसे विधायक चुनने में गलती हो गई है।
शहर के एक दैनिक अखबार के कार्यक्रम में जनता से जुड़े समस्याओं को वार्ड 33 के पार्षद रंगा नादम ने उठाया तो नगर विधायक शैलेश पांडेय इसे सुन न सके और कार्यक्रम को छोड़ कर चलते बने ।


नगर विधायक के इस तरह से बिना समस्या सुने चले जाना पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है पहले भी विधायक समस्याओं को सुनना कम घोषणाओं में ज्यादा विश्वास करते रहे है उसी का नतीजा है कि वार्ड के पार्षद ने जब अपने वार्ड की समस्या सुनाई उसे वो सहन नही कर सके और कार्यक्रम को छोड़ कर चलते बने ।

वार्ड पार्षद रंगा नादम ने आपने वार्ड की समस्या बताई की उनके वार्ड में तो नाली की सफाई हो रही ही नालियों का निर्माण हो रहा है कई वार्डो का पानी उनके वार्ड की नालियों से होकर गुजरता है जिसके चलते आये दिन वार्ड में नाली का पानी वार्डो में घुस रहा है साफ सफाई वार्ड में नही हो रही चारो तरफ गंदगी फैली रहती है,पिछले तीन वर्षों से हर वर्ष वार्ड में कार्य के लिए आवेदन मंगाया जाता है लेकिन उनके वार्ड में कोई काम नही कराया जा रहा है पार्षद का कहना है कि महापौर एवं विधायक दोनो ने उनके वार्ड के नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान नही दिया और दोनों एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर कार्य में बाधा का हवाला हमेशा देते रहे है लेकिन इस सबके। के चलते मेरे वार्ड की जनता पीस रही है उनकी समस्याओं का समाधान नही हो पा रहा

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹99.12 लाख का घोटाला: समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार,भेज...