जांजगीर चांपा
धान खरीदी प्रभारी के मिली भगत से अन्य किसानों के नाम पर फर्जी रकबा पंजीयन कराकर बेच दिया लाखों का रुपये का धान / जल्द हो सकती है FIR

जांजगीर चांपा/जिला जांजगीर चांपा से बड़ी खबर आ रही है, जहां खरीदी प्रभारीन ने वर्ष 2021-22 में अपने नाम व अन्य किसानों के नाम पर फर्जी रकबा पंजीयन करा लिया और फर्जी रकबे के आधार पर लाखों रुपए का धान भी बेच दिया।
धान खरीदी प्रभारी ने फर्जी रकबा पंजीयन कराकर शासन को लाखों रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाई है जिसकी शिकायत सम्पूर्ण दस्तावेजों के साथ कलेक्टर, एसपी, मुख्यमंत्री के साथ साथ केंद्रीय मंत्री से की जाएगी।
आपको बता दें जिला जांजगीर चांपा तहसील सारागांव धान उपार्जन केंद्र सारागांव जहां इस तरह की गड़बड़ी सामने आई है। वही 2022 – 22 में फर्जी रकबा पंजीयन कराकर लाखों रुपये का धान बेचा है और वही रकबा 2022-23 में गायब है इस तरह की घोटाले बाज प्रबधंक के ऊपर कड़ी कार्यवाही किया जाना चाहिए जो राज्य सरकार को छति पहुचाने का काम करता है




