Uncategorized

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश पदाधिकारीयों की घोषणा..

सारंगढ़:- भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के सहमती से भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश पदाधिकारीयों की घोषणा कर दी है,भाजपा के नये ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी टीम में नये पुराने ऊर्जावान पदाधिकारीयों को शामिल कर आगामी 2023में छत्तीसगढ़ में होने वाली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी व पार्टी की मंशा जाहिर कर दी है, इसी कड़ी में राजनांदगाव के पूर्व महापौर व पूर्व सांसद,सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के संरक्षक जुझारू कर्मठ व भाजपा के निष्ठावान नेता श्री मधुसुदन यादव को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। मधुसुदन यादव के नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के विभिन्न यादव संगठनों में हर्ष व्याप्त है, और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया है,
श्री मधुसुदन यादव के प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बनाये जाने पर यादव समाज सारंगढ़ के वरिष्ठ यादव जन अजय गोपाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, सत्येंद्र सिंह बरगाह पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पार्षद नगर पालिका, राजेन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, कृषक रत्न सम्मान से अलंकृत विजय यादव, रवि यादव बिरपारा, अवधेश ठेठवार, सतीश यादव, ब्रजेश यादव, रवि यादव (सम्राट चौक ), नीलू यादव (कमलानगर ), वासु यादव,, संतोष यादव (बिरपारा ), गोपाल ठेठवार, संजय यादव, कमल यादव, यस कुमार यादव, अमित यादव, फिरूँ यादव उलखर आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनायें प्रेषित किया है ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।