सारंगढ

जातिगत गाली गलौच करने वाली भाजपा नेत्री हेमकुंवर पटेल के ऊपर हुआ FIR दर्ज।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – सारंगढ़ जनपद पंचायत में बरमकेला अंचल की दबंग भाजपा नेत्री हेमकुंवर पटेल ने नारद कुर्रे बाबू के कक्ष में जाकर राशन कार्ड से नाम काटने की बात कही जहां नारद कुर्रे ने कहा कि यह बरमकेला का मामला है। यह सारंगढ़ जनपद पंचायत है मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इतना सुनते ही भाजपा नेत्री गुस्से से आग बबूला हो गई कहने लगी मैं सीएम की पत्नी कौशल्या साय के साथ घूमती हूं भाजपा की नेत्रि हूं और बरमकेला जनपद पंचायत से मुझे यहां भेजा गया है बाबू ने फिर से मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है कहां और आप जिला पंचायत जाओ जानकारी दी। जिस पर भाजपा नेत्री और भड़क गई अश्लील गलियों की बौछार के साथ जातिगत गाली गलौज करने लग गई आसपास के अधिकारी कर्मचारी बाबू और वहां उपस्थित जन उन्हें बहुत समझाया लेकिन शासन सत्ता और राजनीति की गर्मी में भाजपा नेत्री ने एक ना सुनी और जातिगत गलियों की बौछार कर दी और कहने लगी कि तुम्हारे सारंगढ़ में तुम्हारे जाति का चलता होगा हमारे ऊपर नहीं चलेगा। उक्त बातों का सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसके बाद घबराए कर्मचारियों ने जनपद कार्यालय के समक्ष सारंगढ़ थाने पहुंचकर आपबीती बताते हुए एफआईआर दर्ज की।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार उक्त मामले में भाजपा नेत्री हेम कुर नायक के ऊपर धारा 294 और 3 (1) (द) (ध) के तहत अपराध पंजीबद कर लिया गया है। अब देखना यह है कि जाति गत गाली गलौच करने वाली भाजपा नेत्री को पुलिस कब तक हिरासत में लेती है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।