रायपुर

राज्यपाल ने श्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त कर केबिनेट गठन के लिए किया आमंत्रित

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 दिसंबर 2023/राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को राजभवन रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण साव ने वर्ष 2023 की छत्तीसगढ़ राज्य नवगठित विधानसभा के अपनेे नवनिर्वाचित विधायकों की सर्वसम्मति से, प्रदेश विधायक दल का नेता श्री विष्णुदेव साय को चयनित किये जाने संबंधित पत्र सौंपा और नई सरकार बनाने के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने श्री विष्णुदेव साय को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के संविधान की धारा 164 के तहत श्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त करने संबंधित पत्र प्रदान किया और केबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, श्री सर्वानंद सोनोवाल, श्री मनसुख मांडविया, श्री ओम माथुर सहित नवनिर्वाचित विधायक, पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।