मतदान केंद्र क्रमांक 82 पोलिंग बूथ खुडूभाठा में मतदाता धुप से परेशान, छांव की चाह में आस पास निहारते नजर आये…

सारंगढ़ – सारंगढ़ विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खुडूभाठा मतदान केंद्र क्रमांक 82 पोलिंग बूथ खुडूभाठा में धुप से बचाव के लिए किसी भी प्रकार की कुछ व्यवस्था नही किया गया है ,मतदाता कड़कती धुप से परेशान होकर छांव की खोज में आस पास निहारते नजर आ रहे है, एक तरफ जिला कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्धिकी ने मतदाता जागरूकता अभियान के जरिये मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जी जान से रात रात भर अवलोकन निगरानी करती रही है लेकिन उसके बावजूद भी मतदान केंद्र खुडूभाठा में कर्मचारीयों की लापरवाह से किसी भी प्रकार की छांव की व्यवस्था नही किया गया है, तेज धुप में खडे खड़े वोटरो को कुछ भी हों सकता है, वहीं जिला प्रशासन के द्वारा मतदान केन्द्रो में उचित व्यवस्था किया गया है उसके बावजूद भी खुडूभाठा पोलिंग में व्यवस्था की कमी देखने को मिल रहा है। आखिर इन सभी लापरवाही की जिम्मेदार व्यक्ति कौन है?
आपको बता दें खुडूभाठा में दो गांव मिलकर एक पोलिंग बूथ क्रमांक 82 बना है, दो गांव के मतदाता एक जगह धुप में एकठ्ठा हो कर परेशान नजर आ रहें है।





