भाजपा के 15 साल के महंगाई भ्रष्टाचार व जनविरोधी कार्य काल को ना भूले, वादा निभाने वाली सर्व हिताय किसानों की सरकार को चुने – डॉ शिव कुमार डहरिया

ज़नाब खान की खबर
आरंग । छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती प्रारंभ हो गई है, चुनाव को महज 2दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में कांग्रेस भाजपा बसपा आप जैसे पार्टी प्रत्याशी धुआंधार जनसंपर्क में जुट गए हैं। आरंग विधानसभा की सीट में कांग्रेस की प्रत्यासी डॉ शिवकुमार डहरिया ने गांव गांव में जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है, उनके जनसंपर्क अभियान में ग्रामीण अंचल के कार्यकर्ताओं महिलाओं बुजुर्गों और युवाओं की सैकड़ो की संख्या में उपस्थिति उनके सादगी भरे सरल सीधे मिलनसार स्वभाव को साफ जाहिर कर रहा है। उत्तरी जांगडे के काफिले के साथ अपने आप जन कारवां का जुड़ना अंचल में समर्थन और चर्चा का विषय बना हुआ है। डॉ शिव कुमार डहरिया ने आज चुनाव प्रचार के अपने अगले चरण में ग्राम घोरभट्ठी, कोडापारा, सोनपैरी में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। शिव डहरिया जी के प्रचार में मतदाता उन्हें अपने बीच पाकर घर से निकल कर उनका स्वागत अभिवादन कर सहर्ष उनसे मुलाकात कर रहे हैं तो शिव डहरिया अपने सादगी पूर्ण अंदाज से उनका आशीर्वाद ले रहा हैं। ग्रामीण अंचल में मतदाताओं से अपनी बात रखते हुए “शिव डहरिया ” जी ने कहा कांग्रेस की सरकार को वादा निभाव सरकार भी कहते हैं क्योंकि वह जो वादे करती है उसे तुरंत पूरा करती है इसलिए किसान भाइयों का विश्वास, मजदूरों का, मध्य वर्गी परिवारों का, गरीबों का विश्वास कांग्रेस है।






