सारंगढ

बालिका शिक्षा होगी स्नातकोत्तर तक निशुल्क – शिवकुमारी चौहान

सारंगढ़ – भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नंदनी वर्मा ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से महिलाओं के लिए खजाना खोल दिया है लगभग 9 से अधिक बिंदुओं पर मातृत्व शक्ति के लिए अपने घोषणा पत्र में स्थान दिया है जिसमें सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण महतारी वंदन योजना है जिसके तहत विवाहित महिलाओं को ₹12000 की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान करने की बात कही गई है। वही गरीब परिवारों की महिलाओं को महज ₹500 में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की बाद भी कही गई है।उसके अलावा प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु महिला स्वास्थ सहायता समूहों को ₹5 लाख तक का ऋण न्यूनतम ब्याज दर पर प्रदान करने के लिए भी इसमें कहा गया है। साथ ही साथ समूह से शासकीय अधिग्रहण को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में रेडी टू ईट योजना की जिम्मेदारी को फिर से महिला स्व सहायता समूह को दिया जावेगा। इसके अतिरिक्त इन महिलाओं को सांत्वना राशि भी प्रदान किए जाने का प्रावधान घोषणा पत्र में किया गया है। प्रदेश में महिलाओं के नाम पर कराए जा रहा है भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क को 50% तक कम करने की बात भी घोषणा पत्र में कही गई है। नमो पोषण के नाम से एक योजना का प्रारंभ किया जावेगा जिसमें स्कूलों के कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को मध्यान्ह भोजन के अतिरिक्त सुबह का नाश्ता भी प्रदान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में समस्त छात्राओं को स्नातकोत्तर तक मुफ्त शिक्षा प्रदान किया जाने की भी बात भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा घोषणा पत्र में कहा गया है। मातृत्व सुरक्षा योजना की शुरुआत भी की जाने की बात कही गई है जिसमें प्रत्येक महिला को ₹21000 तक की लागत से 6 पोषण कीट एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने की बात कही गई है तथा एनीमिया मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने हेतु राज्य में आइएफए की पूर्ण खुराक सुनिश्चित की जावेगी। हर जिले में महिला थाना स्थापित करने का प्रावधान भी एवं वायदा भी घोषणा पत्र के माध्यम से किया गया है। कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ के चुनाव में मातृत्व शक्तियों को ध्यान में रखकर बहुत सी बातें कही गई है जो आने वाले समय में लाभकारी सिद्ध होगी उक्त बातें प्रेस के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नंदनी वर्मा के द्वारा कही गई।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।