सारंगढ

कलेक्टर डॉ फरिहा आलम ने आयुष्मान भवः योजना की बताई गतिविधियाँ।

आयुष्मान भवः अभियान का शुभारम्भ दिनांक 13 सितंबर 2023 को भारत के राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू के द्वारा किया गया। जिले में गतिविधियां मैदानी स्तर पर दिनांक 17 सितंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं मितानिनों के द्वारा चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान अनेक प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएगी

पहला आयुष्मान भवः आपके द्वार 3.0, वर्तमान में कुल 505000 लोगों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है- वर्तमान में 82 हजार कार्ड बनकर आया हुवा है जिसे अभियान के दौरान घर घर जाकर बांटा जाएगा साथ ही जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उनका कार्ड बनाया जाएगा।

दूसरा आयुष्मान मेला जिसमें प्रत्येक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्तर पर प्रति सप्ताह आयुष्मान मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सामान्य सहित नॉन कम्युनिकेबल बीमारियों का इलाज किया जाएगा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर लगने वाले स्वास्थ्य मेला में विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा उपचार एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना हेतु चिन्हांकित किया जाएगा।

“तीसरे चरण में आयुष्मान ग्राम सभा का आयोजन है जिसमें ग्राम पंचायत के द्वारा आयोजित ग्राम सभा में

आयुष्मान ग्राम पंचयत बनाने के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी ग्राम पंचायत को कुष्ठ मुक्त बनाने टीबी मुक्त बनाने तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए ग्राम पंचायत की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी तथा सीक्लीन से पीड़ित मरीजो के दवाई वितरण बीपी, शुगर के मरीजों को दवाई वितरण पंचायत स्तर पर सभा आयोजित कर समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दकी ने की अपील

मेरी लोगों से अपील है कि सभी व्यक्ति अपना आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाए। आयुष्मान सभा में उपस्थित होकर स्वास्थ्य विभाग के प्रति अपने अधिकारों व कर्तव्यों को जाने तथा स्वास्थ्य मेला में सामान्य एवं गंभीर रूप से पीड़ित व्यक्तियों का उपचार में सहयोग प्रदान करें। इस अवधी में स्वच्छता अभियान को प्राथमिकता के रूप में चलाया जायेगा स्वाथ्य विभाग इसे कायाकल्प अभियान के रूप में लेगी जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है की पाक्षिक रूप से शुक्रवार के दिन को सुबह 08 से 10 बजे सभी शासकीय कार्यालयों में स्वच्छता अभियान को चलाया जायेगा इस अवधी में रक्त दान एवं अंग दान पखवाड़ा का आयोजन स्वयंसेवी एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से जनजागरुकता अभियान चलाया जायेगा

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।