सारंगढ

हरिनाथ खूंटे के आह्वान से डरा प्रशासन,सारंगढ़ छावनी में तब्दील,फिर भी शव यात्रा निकाला गया।

सारंगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के भाजपा कार्यकर्ताओ ने महासमुंद मे हुए घटना को अनुसूचित जाति महिला का अपमान करने एवं उनके लज्जा भंग करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री का शवयात्रा निकाली गई जिसमे भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे,यह शव यात्रा केशरवानि भवन से निकालकर भारतमाता चौक सारंगढ़ को लाने कि जद्दोजहद किया गया, जिसमे पुलिस के साथ खूब झूमा झटकी भी हुआ जिससे भाजपा कार्यकर्त्ता मुख्यमंत्री का शव निकालने में सफल रहे। बतादे कि सारंगढ़ के भारतमाता चौक मे पुतला दहन करने कि खबर पुलिस प्रशासन को लगने पर जिले के तमाम थानो से आई पुलिस शव दहन को रोकने में कड़ी मशक्कत किया जिससे अंत मे पुलिस ने शव दहन करने को रोकने मे कामयाब हासिल कर लिया तथा भाजपा कार्यकर्त्ता शव दहन करने विफल साबित हुए जिससे भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने आक्रोश होकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भड़ास निकाली तथा राज्य सरकार के नीति को गलत बताया।तथा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा शव यात्रा निकाले जाने का कार्यक्रम सफल रहा बता दे कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ संघर्ष करते हुए मुख्यमंत्री के शव को केशरवानी भवन से भारत माता चौक तक लेकर आने में सफल रहे,इसी के साथ उपस्थित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश प्रवक्ता भाजपा अनुराग सिंह देव जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान एवं युवा तुर्क हरिनाथ खूंटे ने संबोधित किया। बेदराम जांगडे प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा,पूर्व विधायक केराबाई मनहर ,पूर्व विधायक कु.कामदा जोल्हे ,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अजय नायक चंद्रिका सिंह ठाकुर जिलाउपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, नंदनी वर्मा ,मनोज जोल्हे,भाजपा जिला महामंत्री अजय गोपाल ,डोरीलाल चंद्रा, टार्जन महेश,कृष्णा महिलाने अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पुलिस ने भाजपा के बैठक स्थल केशरवानी भवन को चारों तरफ से छावनी बना दिया

यह बता दें कि जैसे ही पुलिस प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ताओं को शव यात्रा निकालने से रोकने के लिए केशरवानी भवन को पूरी तरह से घेरा बंदी कर लिया गया था लेकिन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओ द्वारा मुख्यमंत्री का शव यात्रा निकाला गया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।