सारंगढ

प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी राजू प्रसाद सिदार गोमर्डा अभ्यारण्य सारंगढ़ के द्वारा शासकीय राशि व श्रमिकों के भुगतान एवं आहरण में अनियमितता एवं गबन किया गया।

सारंगढ़ :- गोमर्डा अभ्यारण्य सारंगढ़ के सराईपाली उत्तर व पश्चिम एवं आमाकोनी परिसर में चारागाह विकास कार्य के माह दिसम्बर के कुल आहरित राशि का अंशिक भुगतान के संबंध में श्रमिकों द्वारा निर्धारित दर (दैनिक 306 रु.) से कम 225 दर में नगद भुगतान प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी राजू प्रसाद सिदार द्वारा किया गया, राजू प्रसाद सिदार का शिकायत अधीक्षक गोमर्डा अभ्यारण्य सारंगढ़ को किया गया था, शेष राशि के भुगतान के लिए जो कुल स्वीकृत राशि का लगभग 80% है दिलाये जाने का निवेदन किया गया था।
उक्त शिकायत पर उपरोक्त संदर्भित 3 पत्र परिक्षेत्र अधिकारी को जारी किया गया एवं उन्हें
1.रायगढ़ का आदेश कॉपी
2, बजट आवंटन कि छायाप्रति
3 प्रमाणक व्हाउचर एवम समस्त श्रमिकों की सूची की छायाप्रति
4 कैशबुक कैश कॉपी
5 भुगतान संबंधी बैंक स्टेटमेंट की पावती के साथ उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया था एवं जिम्मेदार होने पर शासकीय राशि की वसूली और भारतीय दंड संहिता अधिनियम की धारा 409 के तहत शासकीय राशि गमन की कार्यवाही की जाने की चेतावनी दी गई थी। उपरोक्त निर्देश के बाद भी अभी तक मजदूरों को पूर्ण भुगतान नहीं किया गया है और न ही वन परिक्षेत्र अधिकारी राजू प्रसाद सिदार उप वन क्षेत्रपाल से उक्त राशि के गबन के लिये कोई कार्यवाही किया गया है। और न ही न्यायोचित कार्यवाही कर श्रमिकों को भुगतान कराया गया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।