टिमरलगा सरपंच की कार खधान में डूबा,एक ही घर से निकली चार लाशें।

सारंगढ़:- सारंगढ़ क्षेत्र में एक बहुत बड़ी दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जिसमें सारंगढ़ जनपद के अंतर्गत ग्राम टिमरलगा के सरपंच अपने पूरे परिवार सहित खदान में कार में सवार होकर डूब गए जिसमें 4 लोगों की मौत की खबर आ रही है वही कार में सवार 15 वर्षीय बालिका बचकर बाहर आ गई है,घटनास्थल में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का तस्दीक कर रहें है । खधान में डूबी कर में सरपंच महेंद्र पटेल उसकी मां उसकी पिताज, उसकी पत्नी और उसकी 15 वर्षीय बेटी सवार थी ,घटना बीती रात लगभग 11:00 बजे की बताई जा रही है ऐसा बताया जा रहा है की कार में सवार होकर पूरे घर के सदस्य पहले घूमने गए थे और वापसी में ग्राम टिमरलगा के ही खदान में जोकि काफी गहरा है यह बात स्पष्ट नहीं है की दुर्घटना वस हुआ है या जानबूझकर आत्महत्या की दृष्टि से किया गया है। नए वर्ष आते आते यह एक बहुत बड़ी हृदय विदारक घटना होगी जिसमें एक ही घर से चार लाशें निकलें है।






