बिलासपुर

अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही ने ली एक मासूम की जान..

बिलासपुर :- हमेशा विवादों में रहने वाले केवल केयर एंड क्योर अस्पताल ने ली फिर एक मासूम बच्ची की जान लंबे समय से विवादों में रहने के बाद भी नहीं सुधर रहा अस्पताल प्रशासन जान के साथ खेलना अस्पताल प्रबंधन का शौक बन गया है।

दरअसल,पेंड्रा के अमरपुर निवासी मनीष सोनी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए देवकीनंदन चौक बिलासपुर स्थित केयर एंड क्योर अस्पताल के चिकित्सक और प्रबंधन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही के चलते उनकी नवजात पुत्री की मौत हो गई ।
मनीष सोनी की पत्नी काजल सोनी को डिलीवरी के लिए 16 सितंबर को केयर एंड क्योर अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसी दिन काजल ने एक बेटी को जन्म दिया था। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे थे, लेकिन 17 सितंबर को बच्ची को उल्टी हुई, जिस पर अस्पताल के चिकित्सकों ने इलाज किया और बच्ची को ठीक बताया, लेकिन 19 सितंबर की शाम को बच्ची की तबीयत अचानक फिर से खराब हो गई । जिसके पास बाद केयर एंड क्योर अस्पताल के चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए और किसी शिशु रोग विशेषज्ञ के पास बच्चे को ले जाने की बात कही। इसके बाद मनीष सोनी बच्ची को लेकर सृष्टि अस्पताल के डॉक्टर रुपेश अग्रवाल के पास पहुंचे, जिन्होंने जांच के बाद बताया कि उन्होंने बच्ची को उनके पास लाने में देर कर दी है।

बच्चे को जो पाउडर वाला दूध पिलाया गया था,वह उसके फेफड़े में जम गया था। बच्ची के पिता के अनुसार यह दूध भी केयर एंड क्योर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा लिखा गया था। अब मनीष सोनी आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने केअर एंड क्योर अस्पताल को किसी शिशु रोग विशेषज्ञ को बुलाने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया जिसके चलते उनकी पुत्री की मृत्यु हुई है। इसके पीछे अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है । उन्होंने प्रमाण के तौर पर एक वीडियो सीडी भी पुलिस को उपलब्ध कराई है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।