सारंगढ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सारंगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया…

सारंगढ़:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सारंगढ़ भारतीय जनता पार्टी सेवा संकल्प पखवाड़ा के रूप में मना रही है. शनिवार 17 सितंबर को पीएम के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी रक्तदान शिविर के आयोजन के माध्यम से लोगों के बीच उतरी. इस दौरान पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और समाज में सेवा संकल्प की भावना को बढ़ाने पर जोर दिया गया, रक्तदान शिविर कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिनाथ खूंटे,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष टार्जन महेश युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र जोल्हे,राजा गुप्ता,भाजपा नेता मनोज लहरे,मयूरेश केशरवानी पार्षद,अरविंद खटकर,ज्योति पटेल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








