सारंगढ

ग्राम पंचायत मल्दा ब में सरपंच के द्वारा मनरेगा कार्य मे चलाई जा रही है JCB, वही ग्रामीणों को उनके हक से रखा गया दूर।

मनरेगा कार्य से ग्रामीणों को किया वंचित।

सारंगढ़:-सारंगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मल्दा ब में सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक द्वारा मनरेगा कार्य मे JCB से कार्य किया जा रहा है जिसमे जॉब कार्ड धारी ग्रामीणों को कार्य किया जाना रहता है वही सरपंच ने ग्रामीणों को उनके हक से दूर कर दिया। मनरेगा कार्य ही मात्र एक ऐसे योजना है जिमसें ग्रामीणों व गरीब परिवार को सीधा लाभ मिलता है उसमे भी उन सबको कार्य से वंचित कर दिया गया ।शासन ने मनरेगा कार्य योजना को इस लिए लागू किया है कि गरीब परिवार के लोग गांव में ही रह कर कार्य कर जीवन यापन कर सके। आपको बता दे कि ग्राम पंचायत मल्दा ब धान उपार्जन केंद्र के प्रांगण में जमीन समतलीकरण के लिए 3 लाख 10 हजार का राशि स्वकृत हुआ है जिसमे

सरपंच ,सचिव ,रोजगार सहायक व तकनिकी सहायक के मिली भगत से मनरेगा कार्य को JCB से किया जा रहा है। मौके पर हमारे मीडिया टीम के द्वारा कार्य स्थल पर पहुँच कर जानकारी ली गई तो पता चला कि तकनीकी सहायक गिरधारी पटेल कार्य स्थल से नदारत थे और उक्त कार्य मे धांधली हुआ। जिसमे उच्च अधिकारियों से बात हुआ तो सरपंच सचिव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात कही गई ।।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।