सारंगढ

ग्राम पंचायत चंदाई में भू माफिया का बढ़ा हौसला,शासकीय भूमि को बेचा लाखों मे! भाग२

सारंगढ़:-भू माफियाओं का नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए भले ही प्रशासन सख्त से सख्त कार्यवाही कर रहा हो बावजूद उसके,माफियाओं नेटवर्क ना ही कमजोर पड़ रहा है और न ही इनके कारोबार में कमी आ रही है आलम यह है कि माफिया इस कदर सक्रिय है कि मोटे दामों पर शासकीय भूमि को ना सिर्फ बेच रहे हैं बल्कि कहीं आदिवासी के नाम पर तो कहीं शासकीय रकवे के दस्तावेज कराकर मोटी कमाई कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत चंदाई का सामने आया है जहाँ शासकीय भूमि रोड से हुआ खसरा 153/1 चंदाई निवासी विजय कुर्रे,भाई प्रदीप कुर्रे पिता स्व.मोहन कुर्रे के द्वारा शासकीय भूमि की बंदरबाट करने में लगा हुआ है

खास बात यह है कि उक्त माफिया ने अब तक लगभग आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को इस जमीन में काबिज कराकर लाखों की कमाई भी कर चुका है।

जमीन का भौतिक स्थिति
दरअसल बीते कुछ वर्षों में जिस तरह से जमीन के दामों में वृद्धि हुई है उससे कई भू सौदागर इस धंधे में उतर गये है जो शहर के व्यस्ततम इलाकों से लेकर तमाम इलाकों में जमीन बेचनें की बात करते मिल जाएंगे,इन सभी विक्रेताओं में कई तो ऐसे है जिनके बताये भूमाफियाओं की स्थिति भौतिक सत्यापन की जाए तो स्थितियां कुछ और ही निकलेगी। एक ऐसी ही शासकीय भूमि चंदाई NH बिलासपुर रोड से लगी हुई है जहाँ चंदाई निवासी विजय कुर्रे भाई प्रदीप कुर्रे द्वारा शासकीय भूमि खसरा 153/1 पर ना सिर्फ बेख़ौफ़ कब्जा किये हुये है बल्कि उक्त भूमि को अपना बता कर कई लोगों को विक्रय कर लाखों का कमाई भी कर चुका है।

खेल का मास्टर माइंड विजय कुर्रे

मोहन कुर्रे भाई प्रदीप कुर्रे पूर्व में बस्ती अंदर रहा करता था,फिर बस्ती अंदर के जमीन को बेच कर मेन रोड में शासकीय भूमि को कब्जा कर रहने लगा और वहीं लगभग 1 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया,आपको बता दें कि विजय कुर्रे NH बिलासपुर रोड चंदाई में 153/1 के शासकीय भूमि को टुकड़ो में सौदा कर रहा है।

उक्त भूमि का शिकायत रायगढ़ कलेक्टर को ऑनलाइन के माध्यम से किया गया है अब देखना यह है कि उक्त शिकायत में जांच कहाँ तक हो पाता है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।