सारंगढ

जनपद सदस्य नरेश चौहान के गृह-ग्राम बोरीदा के अखंड नवधा रामायण में कथा श्रवण करने पहुंचेंगे विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े और जिला पंचायत सदस्य अनिका विनोद भारद्वाज….

रायगढ़। सारंगढ़ की लोकप्रिय विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े की भगवत चरणों मे भक्ति अंचल में छुपी नही है। भगवत कथा,माँ दुर्गा पूजन,धार्मिक आयोजन के साथ नवधा भक्ति में शिरकत कर श्रद्धा सुमन अर्पित करना मानो दैनिक रूटीन सा बन गया है।
पूरे विधानसभा क्षेत्र में शायद ही कोई ग्राम बचे हों जहां उन्हें आमंत्रित किया गया हो और पार्टी की आवश्यक कार्य न पड़े तो नही पहुंचे हों। ऐसे में जब बात अपने विधायक प्रतिनिधि के गृह ग्राम और अखंड नवधा रामायण की भक्ति गंगा में नहाने की हो तो भक्तिमयी उत्तरी गनपत जांगड़े और अनिका विनोद भारद्वाज का पधारना सुनिश्चित है।

विधायक प्रतिनिधि नरेश चौहान ने की पुष्टि:- बीडीसी, एवं विधायक प्रतिनिधि नरेश चौहान ने रायगढ़ टाईम्स को बताया कि उनके गृह ग्राम बोरीदा में 1 नवंबर से अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ हुवा है, जिसमे आज 06 नवम्बर को कथा श्रवण एवं पूजन हेतु सारंगढ़ की लोकप्रिय विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े,जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति अनिका विनोद भारद्वाज समेत अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।