सारंगढ

सारंगढ़,पुलिस जन चौपाल जागरूकता कार्यक्रम ग्राम बड़े खैरा में आयोजित किया गया।

सारंगढ़:-सारंगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आयोजित पुलिस जन चौपाल जागरूकता कार्यक्रम में एस पी अभिषेक मीणा के दिशा निर्देश तथा थाना प्रभारी अमित शुक्ला के नेतृत्व व आरक्षक कन्हैया खूंटे द्वारा दिनांक 29/10/2021को बड़े खैरा के नागरिकों को वर्तमान में हो रहे साइबर क्राइम ,ठगी के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया

सारंगढ़ थाना से आरक्षक कन्हैया खूंटे द्वारा उपस्थित महिला एवं बच्चों को महिला अपराधों एवं गुड टच-बैड टच की जानकारी देते हुए किसी भी ऐसे अपराधों को बढ़ने न देकर इसका विरोध करने की समझाइश दी गई।उपस्थित जन समूह को यातायात के नियमों का पालन करने तथा क्षेत्र में अवैध शराब ,जुआ सट्टा पर कार्यवाई करने पुलिस को सूचना देने प्रोत्साहित किया गया

जन चौपाल कार्यक्रम में थाना सारंगढ़ द्वारा नागरिकों की समस्याओं एवं कुछ समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया एवं ग्रामीणों की कुछेक समस्याओं का यथाशीघ्र उचित निराकरण का आश्वासन दिया गया है कार्यक्रम में बड़े खैरा के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।