Uncategorizedसारंगढ

शासकीय उचित मूल्य की दुकान कोसीर में लाखों रुपयों की चावल में किया गबन…

सारंगढ़:- सारंगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोसीर की सौम्या महिला स्व.सहायता समूह शासकीय उचित मूल्य के दुकान में राशन संचालन कर्ता के द्वारा सरकार को लाखों रुपयों की चुना लगा रहें है आपको बता दें की शा.उचित मुल्य की दुकान में 267.60 क्विंटल चावल स्टॉक में घोषणा पत्र के माध्यम से बताया गया है आखिर में 267.60क्विंटल चावल स्टॉक में बताया क्यो जा रहा है कही ऐसा तो नही है कि वितरण कर्ता के द्वारा राशनकार्ड धारकों को चावल देते समय हितग्राहियों के चावल में कटौती किया जाता है, या फिर माह में 4 बार दुकान खोल कर बाकी दिनों में वितरण ही नही किया जाता?
रही बात 267.60क्विंटल चावल की तो सरकार के द्वारा मिल से उसी चावल को 32 रुपये प्रति कि.लो.ग्राम में खरीद कर दिया जाता है सही मायने में देखे तो 8,56,320रु.अनुमानित राशि का सौम्या महिला स्व.सहायता समूह के द्वारा अपना खुद के लाभ कमाने के मंसा से सरकार को बड़ी रकम से चूना लगाया जा रहा है
क्या कहते है सौम्या महिला स्व.सहायता समूह के दुकान संचालन कर्ता

जब हमारे मिडिया टीम द्वारा दूरभाष के माध्यम से सौम्या महिला स्व.सहायता समूह शासकीय उचित मूल्य की दुकान कोसीर का स्थिति जानने के लिए बात किया गया,तो राशन विक्रेता ऊंचा आवाज में बात कर धमकाने की कोशिश कर रहा था आपको बता दें दुकान संचालन कर्ता गांव का प्रधान (सरपंच) है अब देख लीजिए कि गांव का मुख्या ही चावल का बन्दर बाट(चोरी) करने में लगा है।

रही बात चावल की तो 8,56,320रुपये की घोटाला किया है साथ ही इस उचित मूल्य की दुकान का तो बारदाना में जमा 34.20% ही किया गया है,वहीं बंदर बाट किया गया बारदाना 65.80% 2838 नग मतलब 56,760 रुपये का सीधा लाभ कमाने का मंसा।
समूह के विक्रेता का मंसा ये है कि सिर्फ लाभ कामना है सीधा सीधा कहा जाए तो लगभग 9,13,080 रुपये का सरकार को चुना लगाया जा रहा है?
संबंधित खाद्य अधिकारी अगर कोसीर शासकीय उचित मूल्य की दुकान में जाँच करें तो सरकार को लाखों रूपयों की क्षति होने से बचाया जा सकता है अगर जांच में अनिमितता पाया जाता है तो सौम्या महिला स्व.सहायता समूह की राशन विक्रेता के ऊपर FIR दर्ज व क्षति राशि का परपाई करवायें ये उचित नजर आती है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।