राष्ट्रपिता ग़ांधी जी की जयंती पर सारंगढ जेलपरिसर में कैदियों को फल बाटे युवा नेता कुंदन कुर्रे एवं साथी ।

सारंगढ:-02 अक्टूबर का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। 2 अक्टूबर को हर वर्ष गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। अंग्रेजों से आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का विशेष योगदान रहा है। इस साल महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मनाई गई।

महात्मा गांधी को बापू के नाम से भी जाना जाता है। 2 अक्टूबर को हर साल अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। सत्य और अहिंसा को लेकर बापू के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। गाँधी जी के विचारों को युवा वर्ग ने हर्ष उल्लास से जयंती मनाई।
वही सारंगढ उपजेल में गांधी जयंती पर विशेष रुप से कैदियों के स्वाथ्य का जांच भी किया गया जिसमें शुगर,बीपी,बुखार, वजन,जनरल जांच किया गया।उपस्थि अधीक्षक डॉ- एम.के मनहर ,डॉ-डीडी साहू,रवि बेहरा एवम समस्त जेल प्रहरी रहे।




