सारंगढ
सारंगढ़ भारत माता चौक में बहु सूत्री मांगों को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में जंगी प्रदर्शन कर चक्का जाम किया गया।

सारंगढ :- सारंगढ़ नगर के भारत माता चौक में सैकड़ो की संख्या में भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित भाजपा के बड़े नेता भी मौजूद थे।प्रदर्शन कारियो का आरोप है कि प्रदेश के भूपेश सरकार विकास के नाम पर केवल भाषण ही देती आ रही है जबकि जमीनी स्तर पर विकास और कल्याण नदारद है

धरना प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सारंगढ़ क्षेत्र की सड़क जर्जर अवस्था मे है जिससे स्थानीय लोगो को काफी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है बेरोजगारी भत्ता और खाद आपूर्ति की समस्या भी किसानों की नींद उड़ा रही है वही बिजली कटौती से लोग परेशान है





