सारंगढ

मृत व्यक्तियों के नाम से राशन उठाता था दुकान संचालक,कलेक्टर से हुआ शिकायत।

शिकायत के अनुसार—

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – विकास खण्ड बिलाईगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत गारडीह में जय मां लक्ष्मी महिला स्व. सहायता समूह गारडीह के द्वारा शा० उचित मूल्य की दुकान क्रमांक 522007109 का संचालन किया जा रहा हैं।
यह की दुकान संचालको के द्वारा छत्तिसगढ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के विपरित दुकान का संचालन किया जा रहा है।

यह कि शा० उचित मूल्य दुकान आईडी क्रमांक 522007109 ग्राम गारडीह में इंटरनेट समस्या होने के कारण आफलाईन मोड में राशन वितरण किया जाता है जिसका गलत प्रयोग करते हुए दुकान संचालक निकिता खैरवार अध्यक्ष मां लक्ष्मी महिला स्व. सहायता समूह गारडीह, सचिव तथा विक्रेता के द्वारा लगभग 10 से ज्यादा मृतको का राशन गलत तरिका से वितरण दिखा कर राशन सामाग्री का अपयोजन किया जा रहा है।

यह कि जय मां लक्ष्मी महिला स्व. सहायता समूह गारडीह के द्वारा मृतकों के नाम से निकाले गये खाद्यान्न सामाग्री का विवरण-

1. मृतक कैलाशमति पति रूपसिंह राशनकार्ड क्रमांक 226444466046, मृत्यु वर्ष 2021

2. मृतक केवरा बाई पति शिवसिंह राशनकार्ड क्रमांक 226443128555, मृत्यु वर्ष 2025

3. मृतक ताराबाई पति सनपत राशनकार्ड क्रमांक 226442682610, मृत्यु वर्ष

4. मृतक आकाशमति पति बब्लू राशनकार्ड कमांक 226446902589

5: मृतक गौरी बाई पति बौधीराम राशनकार्ड क्रमांक 226445441757

उपरोक्त नामित मृतकों के नाम से फर्जी तरीके से इंद्रज कर राशन का अपयोजन / व्यपवर्तन ‘किया गया है जो कि भारतीय न्याय संहिता कि धारा 318 तथा छत्तिसगढ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के अधिन गंभीर प्रकृति का अपराध कि श्रेणी में आता है।

ग्राम वासियों एवं परिजनों का बयान

मृतक व्यक्ति के परिजनों का कहना हैं कि जय माँ लक्ष्मी स्व सहायता समुह के द्वारा हमारे ग्राम पंचायत गारडीह के शासकीय उचित मूल्य कि दूकान क़ो संचालित करता हैं, और दिनांक 17/06/2025 दिन मांगलवार क़ो पता चला हैं कि उक्त दूकान संचालक के द्वारा 10-11से अधिक मृत व्यक्तियों का चावल (राशन ) ऑफलाइन के माध्यम से आहरण करता हैं। जिससे यह कृत्य हम सभी व्यक्ति क़ो पता चलने पर आज कलेक्टर परिसर पर शासकीय उचित मूल्य की दूकान गारडीह का शिकायत करने पहुंचे हैं। और हमारी मांग हैं की जल्द से जल्द उक्त दूकान से दूकान संचालक क़ो हटाया जाए।

जरा सोचिये की दूकान संचालक इस हद तक गिर गया हैं की मृत व्यक्ति के नाम से चावल उठाकर अपना पेट भरता हैं कहीं न कहीं यह कृत्य अशोभनीय प्रतीत होता हैं।

अब देखना होगा की शिकायत और खबर पप्रकाशन के बाद शासकीय उचित मूल्य की दूकान गारडीह पर क्या कार्यवाही होता हैं?

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।