सारंगढ

सारंगढ़ के 345 और बिलाईगढ़ के 376 मतदान केन्द्रों में होगा मतदान
जिले में कुल मतदाता हैं 5 लाख 65 हजार 174

सारंगढ़ विधानसभा-17 में हैं 2 लाख 63 हजार 526 मतदाता


बिलाईगढ़ विधानसभा-43 में हैं 3 लाख एक हजार 648 मतदाता
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 नवंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में 17 नवंबर 2023 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक जिले में मतदान किया जाएगा। 30 अक्टूबर 2023 की स्थिति में जिले में कुल मतदाता 5 लाख 65 हजार 174 हैं, जिनमें 6 ट्रांसजेंडर हैं। सारंगढ़ के 345 और बिलाईगढ़ के 376 मतदान केन्द्रों में मतदान होगा।
सारंगढ़ विधानसभा-17 में एक लाख 30 हजार 646 पुरूष मतदाता और एक लाख 32 हजार 876 महिला मतदाता हैं। ट्रांसजेंडर 4 मतदाता हैं। सबको मिलाकर कुल 2 लाख 63 हजार 526 मतदाता हैं। इसी प्रकार बिलाईगढ़ विधानसभा-43 में एक लाख 51 हजार 276 पुरूष मतदाता, एक लाख 50 हजार 370 महिला मतदाता और 2 ट्रांस जेंडर मतदाता हैं। इन सबको मिलाकर कुल 3 लाख एक हजार 648 मतदाता हैं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।