सारंगढ

बूथ विजय अभियान के तहत विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा- हरिनाथ खुंटे प्रदेश मंत्री

सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में मतदान केंद्र तक जुट गया है। आज भाजपा सारंगढ़ विधानसभा के लेंधरा मंडल में बूथ विजय अभियान हेतु बैठक सम्पन्न हुआ, जिसमें भाजपा सरकार की हैट्रिक व 400 सीट में रायगढ़ लोकसभा को जिताने  संकल्प लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री भाजपा अजा मोर्चा हरिनाथ खुंटे ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सक्रियता से जुटना है, श्री खुंटे ने कहा की विगत दस वर्ष में सरकार ने प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य किया है, देश के सभी नागरिकों को योजना का लाभ मिला है, तथा सभी भाजपा कार्यकर्तागण मतदान केंद्र में 370 वोटिंग संख्या बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे, साथ ही सभी कार्यकर्ता शत प्रतिशत मतदान करवाने लक्ष्य दिया गया है।
उक्त बैठक में प्रभारी श्रीमती केराबाई मनहर पूर्व विधायक, बैठक प्रभारी हरिनाथ खुंटे प्रदेश मंत्री अजा मोर्चा, परिमल चंद्रा, मंडल अध्यक्ष भूतनाथ पटेल, किसान मोर्चा दयाराम चौधरी, मंडल महामंत्री, उपाध्यक्ष सहित शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।