सारंगढ

बड़ी खबर से हिला जिला, महिला से छेड़छाड़ व घर घुस कर किया मार पीट,महिला के साथ छेड़छाड़ की नहीं लगा धारा!

सारंगढ़:- कोसीर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरीदा में घर घुस कर छेड़छाड़ कर मार पिट किया गया,आपको बता दें महिला समेत छोटे बच्चों में भी लोहे के रॉड से मार पीट किया गया है महिला के सिर पर लोहे के रॉड से वार करने पर महिला की हालत गंभीर सारंगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती किया गया था महिला व 12 वर्षीय बच्ची के हालत में सुधार नही होने से जिला अस्पताल भेजा गया था फिर वही जिला अस्पताल से ग्राम बोरीदा लाया गया ,लेकिन मां ,बेटी के तबियत में सुधार नही आने पर प्रायवेट हॉस्पिटल माधोपाली में भर्ती किया गया।क्या है पूरा मामला……ग्राम पंचायत बोरिदा में 26.01.2022 को महिला शिवकुमारी पटेल दोपहर 3:30 में पानी टंकी के पास मछली धो रही थी तभी आरोपी हुलेश्वर पटेल पानी टंकी के पास आकर बुरी नजर व नियत से शिवकुमारी को ताड़ने लगा व शिवकुमारी की हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा, इतना होते देख महिला चिल्लाने लगी तभी पास के खेत मे शिवकुमारी के देवर व पति काम कर रहा था महिला की आवाज सुनकर लक्ष्मण पानी टंकी के पास पहुँच आरोपी हुलेश्वर पटेल को समझाने लगा, वही रात को 8बजे आरोपी हुलेश्वर पटेल , लोचन पटेल,दिनेश पटेल,धनाराम पटेल,सेतराम पटेल पढ़हु पटेल कमलेश्वर पटेल के द्वारा माँ बहन का गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दिए थे।फिर वही 27.01.2022 को सुबह अनुज पटेल के घर में घुस कर महिला के साथ छेड़छाड़ कर पूरे परिवार को ठंडा लात घुसे से मार पीट किये, जिससे महिला शिवकुमारी व 12 वर्षीय बच्ची तारीड़ी को काफी चोट आई जिसको सारंगढ़ उप श्वास्थ्य केंद्र में जांच के लिए 112 के द्वारा ले जाया गया।
जिसका शिकायत कोसीर थाना में दिया गया कोसीर पुलिस के जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ अधिनियम 1860 धारा 147,148,294,323,506(B)के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया। आपको बता दे छोटी धाराएं लगाने पर आरोपियों को जमानत मिल गई जिससे आरोपियों का मनोबल बढ़ा हुआ है जमानत पर आने से पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दिया जा है कि राजी नामा हो जाओ नही तो जान से मार दिया जाएगा ।।वहीं छेड़छाड़ करने से धारा 354 लगाया जाता है लेकिन यहाँ कोसीर पुलिस के द्वारा 147,148,294, 323,506B लगा कर 354 के धारा को दबा दिया गया।कहीं ऐसा तो नही कोसीर पुलिस के द्वारा मोटी रकम लेकर 354 की धारा को दबाया गया हो ?या फिर छेड़छाड़ का धारा कोसीर पुलिस को पता नहीं?

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।