सारंगढ़: दो बाइक सवारों में जोरदार भिड़ंत… नाबालिक के टूटा टांग अन्य बाइक सवार हो गये छू-मंतर.. बेबस ग्रामीणों ने पेश की मानवता की मिशाल….

रायगढ़। सारंगढ़ के अंतर्गत आने वाले कोसीर थाना अंतगर्त आने वाले ग्राम कोसीर के नावा बस्ती के पास अनियंत्रित रफ़्तार ने एक मासूम की कमर/जांघ ही तोड़ दी।
ग्रामीणों के मुताबिक सारंगढ़ की ओर से आने वाले बाइक जिसमे 3 सवार थे औऱ कोसीर थाने की ओर से आने वाले बाईक के बीच कोसीर के नावाबस्ती के समीप जोरदार भिड़ंत हो गया है।

जिसे ही घटना घटित हुवी आस-पास के ग्रामीणों ने तत्काल मौके- वारदात पर पहुंचकर पानी की व्यवस्था की। दुखद बात यह रह की घटना के तुरंत बाद सारंगढ़ से आने वाले बाइक सवार अपने बाइक छोड़कर गायब हो गये, लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक बरदुला निवासी बाइक चालक को गम्भीर चोट आई है और पीछे बैठे बालक की जंघा की हड्डी टूट गयी है। जिसे बीडीसी क्षेत्र क्रमांक 12 के बीडीसी नरेश चौहान जो रास्ते से गुजर रहे थे उन्होंने तत्काल कोसीर टी आई जयमंगल पटेल और 112 को फोन कर घटना की सूचना देकर अपने संवेदनशीलता का परिचय दिया।
खबर लिखते तक न तो कोसीर पुलिस न ही 112 कि टीम मौके वारदात पर पहुंची है लेकिन दोनों के जल्द पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
मोटरसाइकिल एक्सीडेंट कर्ता कार से हुआ फरार




