महिला संबंधी अपराध में थाना सारंगढ़ की त्वरित कार्यवाह,1 माह से फरार रहे 376 के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल..

सारंगढ़ — पीड़िता द्वारा थाना सारंगढ़ उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश किया की सुरेंद्र सिदार निवासी सिरौली थाना चंद्रपुर जिला शक्ति ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर लगातार उसका दैहिक शोषण किया पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सारंगढ़ में धारा 376 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। महिला संबंधी अपराधों में पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा द्वारा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर तय समय सीमा में चालान न्यायालय में प्रस्तुत करने के दिशा निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए हैं जिसके परिपालन में उक्त अपराध की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नव नियुक्त उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ स्नेहिल साहू के कुशल नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित की गई।आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था और लगातार अपने छिपने के ठिकाने बदल रहा था। आरोपी की तलाश हेतु आरोपी के घर के आस-पास मुखबीर तैनात किए गए थे जिन से सूचना मिली की आरोपी सुरेंद्र सिदार अपने घर आया हुआ है जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उप पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू ने थाना प्रभारी विजय चौधरी को टीम गठित कर आरोपी की धरपकड़ हेतु रवाना करने का आदेश दिया गया जहां टीम द्वारा आरोपी सुरेंद्र सिदार को उसके घर ग्राम सिरौली थाना चंद्रपुर जिला शक्ति से धर दबोचा गया। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक टीकाराम खटकर, प्रधान आरक्षक अमर चंद्र, आरक्षक योगेश कुर्रे व महिला आरक्षक सरोजनी गोड की सराहनीय भूमिका रही।




