पुलिसकर्मी अर्जुन पटेल व तीन अन्य पुलिस आरक्षक के द्वारा आदिवासी परिवार को डरा,धमका,कर 20000 का मांग किया गया था,10000 में हुआ सेटिंग, फिर लिया गया 8000 का नगद राशि,का लगा आरोप,एक महिला पुलिस भी थी सामिल।।

रायगढ़/सारंगढ़-प्रदेश में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने डीजीपी के आदेश को कुछ पुलिसकर्मियों ने रकम उगाही का जरिया बना लिया है। अच्छी सोच और बेहतर पहल को ऐसे कर्मचारी ठेंगा दिखा रहे। अवैध शराब पकड़ने पर प्रकरण नही बनाने,फर्जी तरीके से मामला बनाने के एवज में रकम मांगने की लगातार पुलिस पर आरोप लगते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सारंगढ़ थाना क्षेत्र के गुडेली का है,जहां एक पुलिसकर्मी अर्जुन पटेल पर यह आरोप लगा है की उन्होंने फर्जी तरीके से अवैध शराब मामले में आदिवासी परिवार को फंसा देने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की। जिसके बाद मामला 10 हजार रुपये में तय हुआ। और 8 हजार रूपये लिया गया।

वहींं किसी और को मामले की जानकारी देने पर अवैध शराब प्रकरण बनाकर जेल भेजने की धमकी दे दी। पूरे मामले में लगातार फोन , पुलिस का घर पर आना गांव में चर्चा का विषय बन गया। जिससे शर्मिंदा होकर आदिवासी शिव कुमार सिदार ने रात्रि में जहर का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने पीड़ित को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक कोई भी जवाबदार अधिकारी या पुलिस ने पीड़ित का बयान नही लिया है।शायद किसी को कोई सरोकार नही।हम आपको बता दें कि सारंगढ़ थाना का यह कोई पहला मामला नहीं,इससे पहले भी ऐसे मामला देखने को मिल चुका है।
क्या कहते है पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक मीणा ने कहा कि जांच कर दोषी के खिलाफ उचित कार्यवाही की बात कही गई।




