सारंगढ

विधायक पुन्नूलाल मोहले ने प्रेस वार्ता में दी साय सरकार के एक वर्ष की उपलब्धि की जानकारी।

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम अंतर्गत जिले में प्रेस वार्ता का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सारंगढ में किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और वर्तमान मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्य सरकार के पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक  केराबाई मनहर, अजय गोपाल, बैजन्ती लहरे, देवकुमारी लहरे, दीनानाथ खूंटे, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू आदि मौजूद थे।

प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री मोहले ने राज्य में पिछले एक वर्ष में हुए विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने वादों को पूरा करते हुए जनहित में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है। सबसे पहले 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए गए। यह सरकार पर जनता के भरोसे की बहाली का सबसे पहला कदम है। सुशासन दिवस पर 13 लाख किसानों को दो साल के बकाया धान की बोनस राशि दी। 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की। लाख उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं वितरण प्रणाली में सुधार करते हुए गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क चावल और अन्य खाद्यान्न उपलब्ध कराए गए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डिजिटलाइजेशन से पारदर्शिता और लाभार्थियों की सुविधा में सुधार हुआ है। 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजन की अब तक 10 किश्तों में 6 हजार 530 करोड़ रुपए की राशि भेजी जा चुकी है। प्रदेश के श्रद्धालुओं के श्रीरामलला दर्शन के लिए अयोध्या धाम श्रीराम लला दर्शन येजना के तहत अब तक 20 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन का लाभ मिल चुका है। तेंदपत्ता संग्रहण की राशि 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रूपए की गई है। जनजातीय गौरव दिवस के दिन मुख्यमंत्री ने राज्य के बैगा, गुनिया, सिरहा आदि को पांच-पांच हजार रुपए सम्मान निधि देने की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जिले के विकास में तेज गति से कार्य हुए हैं और आने वाले समय में हम विकास की नई ऊंचाइयों को छुएंगे। उन्होंने मीडिया कर्मियों और जिलेवासियों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ लें और विकास कार्यों में सहयोग दें। प्रेस वार्ता के अंत में विधायक पुन्नूलाल मोहले ने जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी और पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। जनादेश परब कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गण उपस्थित थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।