सारंगढ

गौ सेवा आयोग सदस्य के गृह जिले में गौतस्करी पर नहीं लग पा रहा लगाम…राजनैतिक रसूख के आगे पुलिस की कद हुई बौनी या तस्करों से है मिलीभगत…?

विश्व हिंदू परिषद ने मामले को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए मामले की कड़ी निंदा की है…

सारंगढ़ :- नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के बरमकेला थानांतर्गत ग्राम बेंगची में दसको से गौतस्करी का धंधा फलफूल रहा है जिस पर पुलिस विभाग अंकुश लगाने में कतई सफल नहीं हो पाई है इसी कड़ी में लगभग 100 गौवंशो की तस्करी को लेकर विश्व हिन्दू परिषद् संगठन एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संगठन प्रखण्ड बरमकेला जो कि समाज में समरसता स्थापित करते हुए हिन्दू संस्कृति एवं मान्यताओं को अक्षुण रखने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल ने बताया कि विगत दिनों पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से ग्राम बेंगची के गौ तस्करों के द्वारा करीब 100 की संख्या में गाय एवं छोटे-छोटे बछड़ों को तालाब मेड़ के नीचे बांधकर रखा गया था। जिसकी जानकारी ग्रामीणों के द्वारा दूरभाष के माध्यम से हमारे संगठन को प्राप्त हुआ जिसकी सूचना हमारे द्वारा तत्काल थाना को दिया गया, किन्तु पुलिस के घटना स्थल तक पहुंचने से पूर्व तस्करों के द्वारा गौवंश को भगा दिया गया। और न ही आपके द्वारा उन गौवंश को अभी तक प्राप्त नहीं किया गया है। जिससे हिन्दुओं की भावना को काफी आहत हुआ है। विश्व हिन्दू परिषद् संगठन इस प्रकार की कृत्य की घोर निंदा करता है।”

आगे देखने वाली बात होगी कि भविष्य में गौतस्करी जैसे जघन्य पाप को रोकने पुलिस विभाग क्या कड़े कदम उठाती है या कुछ दिनों बाद फिर गौतस्कर मुख्य भूमिका में सक्रिय होते है?…

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।