ग्राम पंचायत छातादेई का शासकीय उचित मूल्य की दुकान हुआ निलंबित।

सारंगढ़:- ग्राम पंचायत छतादेई वि.ख.सारंगढ़ के शासकीय उचित मूल्य की दुकान आई डी क्र.412003103का संचालन छातादेई के द्वारा किया जा रहा था। खाद्य निरीक्षक विद्यानंद पटेल सारंगढ़ द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन दिनांक 05/08/2022 अनुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का प्राथमिकता कार्डधारियों का अतिरिक्त आबंटन का वितरण में अनियमितता किया जाना पाया गया है। जिससे शासकीय उचित मूल्य की दुकान छातादेई के संचालक विक्रेता सचिव ग्राम पंचायत छातादेई का उक्त कृत्य (छ.ग.)सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण)आदेश 2016 के कंडिका 5 (24), 11(5)(6), एवं 15, 16 का स्पष्ट उल्लंघन है जो आवश्यक वस्तु अधिनिय 1955 की धारा 3, 7 के तहत दंडनीय होने से निलंबित किया जाकर उक्त दुकान को समीप के ही जय माँ लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह अमेठी के शा.उ.मू की दुकान आईडी क्र.412003070 में अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यत्न संचालन करने हेतु संलग्न किया गया है




