खबर का असर,खैरा छोटे शासकीय उचित मुल्य की दुकान हुआ हिर्री में संलग्न।

खैरा छोटे में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में मृतात्मा उठाते थे चावल।
सारंगढ़:-ग्राम पंचायत खैरा छोटे के भवानी महिला स्वा.सहायता समूह शासकीय उचित मूल्य की दुकान क्रमांक-412003029 में अनियमितता की अम्बाड़ लगी थी वही कुछ माह पहले यहाँ दुकान में स्टॉक को लेकर शिकायत बाजी चल रहा था जिसमे खैरा छोटे के शासकीय उचित मूल्य की दुकान को सस्पेंड किया था और जेवरा के शासकीय उचित मूल्य की दुकान में संलग्न किया गया था। उसके बावजूद संतोषी महिला स्व.सहायता समूह जेवरा के द्वारा अनिमितता किया गया।

जिसको तीख़ी मिर्चि न्यूज़ के द्वारा खबर कवरेज किया था और संबंधित अधिकारी के संज्ञान में लाया गया था। वही संबंधित अधिकारी के द्वारा जांच किया गया तो ,खबर में लिखा गया सारा तत्व सही पाया गया
और सभी अनिमितताओं को देख कर उक्त शासकीय उचित मूल्य की दुकान को अम्बेडकर महिला स्व.सहायता समूह हिर्री में संलग्न किया गया है।




