भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा मुख्यमंत्री का शव यात्रा कल,….अजा वर्ग की महिला के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में होगा प्रदर्शन।

सारंगढ़। महासमुन्द जिले में प्रदेश की अनुसूचित जाति वर्ग (सतनामी समाज) की बेटी के साथ दुर्व्यवहार किये जाने के विरोध में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शव यात्रा निकाला जाएगा,
प्रदेश के रसोईया संघ के द्वारा अपने जायज मांगो को लेकर लोकतांत्रिक ढंग से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। जिसका दमन सरकार के द्वारा किया जा रहा है।
इस विषय में भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हरिनाथ खूंटे ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग महिला के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर महिला के साथ पुलिस कर्मियों के द्वारा महिला को घसीटते हुये महिला के अश्मिता के साथ खिलवाड़ करते हुये शर्मनाक कृत्य एवं दुर्व्यवहार किया गया है। जिस घटना से अनुसूचित जाति वर्ग में भारी आक्रोश व्याप्त है।
खूंटे ने कहा कि प्रदेश में जबसे कांग्रेस पार्टी की सरकार आयी है, तब से महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर रसाईया संघ के प्रांताध्यक्ष के साथ किये गये दुर्व्यहार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शव यात्रा दिनांक- 15/04/2023 को समय 4.00 बजे केशरवानी भवन से आरंभ होकर नगर भ्रमण करते हुये भारतमाता चौक तक निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जावेगा।





