सारंगढ

बूथ विस्तारक योजना भाजपा का सबसे बड़ा अभियान है : दीनानाथ खूंटे

सारंगढ़/कोसीर : अटल समरसता भवन कोसीर में रविवार को मंडल स्तरीय कार्यशाला में चर्चा करते हुए भाजपा अ. जा. मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं कोसीर मंडल के प्रभारी दीनानाथ खुंटे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कुशाभाऊ ठाकरे का जन्म शताब्दी वर्ष ‘संगठन पर्व’ के रूप में मना रही है। हम यह भी जानते हैं कि भाजपा के विस्तार एवं सशक्तीकरण के लिए श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे ने अपना अमूल्य योगदान दिया है वे आदर्श व सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ और निष्काम कर्मयोगी थे।

भाजपा श्री ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्‌य में बूथ विस्तारक योजना प्रारंभ की है। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक योजना राजनीति के इतिहास में अभी तक का पार्टी का सबसे बड़ा अभियान है। इस अभियान के माध्यम से हमारे बूथ डिजिटल तो होंगे ही साथ ही संगठन के कार्यविस्तार भी होगा । संगठन के डिजिटलाइजेशन के लिए सरल पोर्टल भी लांच किया गया है। टेक्नोलाजी और डिजिटिलाइजेशन के इस युग में हम और भी बेहतर संगठन कार्य कर सकें इसके लिए हम बूथों को डिजिटल करने के काम में जुटेंगे। सरल पोर्टल के माध्यम से सभी बूथों की जानकारी का संकलन होगा। जिसमें बूथ समिति, पन्ना समिति आदि की जानकारियों को डिजिटलाइज किया जाएगा। हमारे बूथ विस्तारक कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे। श्री खुंटे ने कहा कि प्रत्येक बूथ केंद्र पर समयदानी कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में 10 दिन 10 घण्टे कुल 100 घण्टे बूथ को सक्षम एवं सबल बनाने के लिए कार्य करेंगे, जिसमें सभी वरिष्ठ नेतागण संगठन द्वारा तय शक्तिकेंद्र पर विस्तारक की भूमिका में रहेंगे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शमशेर सिंह एवं जिला मंत्री श्रीमती मीरा धरम जोल्हे का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूषण चन्द्रा, महामंत्री द्वय शिवम चन्द्रा, सुखराम अनंत, सालर मंडल अध्यक्ष रविन्द्र पटेल, शिव कुमारी चौहान, हरि शंकर निराला, उमेश विश्वकर्मा, कमल श्रीवास, गुरुचरण सुमन, डोरीलाल चंद्रा, उत्तरा लहरे, विनय चन्द्रा एवं धरम जोल्हे उपस्थित रहे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।