सारंगढ

कोतवाली प्रभारी विजय चौधरी की शराब माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही..सारंगढ़ पुलिस विभाग कर रही आबकारी विभाग का काम!

सारंगढ़ :-
सारंगढ़ । सारंगढ़ बिलाईगढ नवगठित जिले में अब तक खुलेआम बिक रही अवैध शराब माफियाओं के ऊपर सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के निर्देश पर पूरे जिले के थाना प्रभारियों के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है तो वहीं अब तक की कार्यवाही में आबकारी विभाग कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति कर रही है जिससे अब लगने लगा है कि आबकारी विभाग के द्वारा किए जाने वाली कार्रवाई अब पुलिस विभाग कर रही है। इसी कड़ी में आज सारंगढ़ कोतवाली प्रभारी विजय चौधरी व स्टाफ के द्वारा आज सारंगढ़ नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले शराब माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर जेल भेजा गया ।


विवरण : अवैध शराब पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब पर अभियान चलाकर प्रभावशील कार्यवाही करने के कड़े निर्देश जारी किये गये है। जिसके परिपालन में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली  विजय चौधरी द्वारा टीम गठित कर अवैध शराब कार्यवाही करते हुये आबकारी के 02 प्रकरण में 02 आरोपी को गिरफतार कर आरोपी के कब्जे से 66 बल्क लीटर 600 एमएल कीमती-18,600 रू0 को जप्त कर आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
मुखबीर सूचना के आधार पर नौरंगपुर में कोतवाली पुलिस द्वारा रेड कार्यवही कर आरोपी कन्हैया लाल जायसवाल पिता घासीराम जायसवाल उम्र 48 वर्ष के कब्जे से 120 पाव देशी प्लेन मदिरा जुमला 21 लीटर 600 एमएल कीमती-9800 रू० जप्त की गई। आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (1) क.34 (2) 59 (क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।