बिलासपुर

मोहर्रम में शेर बनकर नाचने वाले युवक को मिला जमानत, तारबहार थाने का मामला।


बिलासपुर। तारबहार शारदा मंदिर के ऊपर मोहर्रम में शेर बन कर नाचने की घटना में एक नया तथ्य सामने आया जिसमें तारबहार पुलिस बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा एक हिन्दू लड़के  अनुभव कछवाहा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक दंडाधिकारी पीठासीन अधिकारी कुमारी कोनिका यादव जी के न्यायालय में आज दिनांक 09/07/2025 को अंतर्गत धारा 298, 299, 3(5) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत रिमांड लेने हेतु पेश किया जिस पर अनुभव कछवाहा के अधिवक्ता सैय्यद जायेद जिया अली एवं अधिवक्ता निशा साहू द्वारा रिमांड पर आपत्ति करते हुए अनुभव कछवाहा को बेल देने हेतु निवेदन किया गया और न्यायालय में तर्क प्रस्तुत किया कि अनुभव कछवाहा स्वयं हिन्दू धर्म का अनुयाई है और हिन्दू धर्म के प्रति पूरी आस्था रखता है और सभी देवी देवताओं का सम्मान करता है और अनुभव कछवाहा कभी भी शेर बन कर नाच नहीं किया है और तारबहार पुलिस द्वारा असली दोषी को न पकड़ कर अनुभव कछवाहा को झूठा फसाया गया है जिस पर माननीय न्यायिक दंडाधिकारी पीठासीन अधिकारी कुमारी कोनिका यादव न्यायालय द्वारा अनुभव कछवाहा के अधिवक्ता सैय्यद जायेद जिया अली के तर्क सुन कर अनुभव कछवाहा के पक्ष में आदेश करते हुए अनुभव कछवाहा को तुरंत जमानत का लाभ प्रदान कर दिया गया और तारबहार पुलिस द्वारा रिमांड हेतु प्रस्तुत आवेदन को निरस्त कर दिया अब सोचने वाली बात यह है कि तारबहार पुलिस द्वारा किसे बचाने की कोशिश की जा रही है और निर्दोष व्यक्तियों को क्यों फसाया जा रहा है ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।