घरघोड़ा
वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह पर जनजागरूकता रैली।

घरघोड़ा। वन परिक्षेत्र घरघोड़ा के ग्राम भेंड्रा में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह (2 से 8 अक्टूबर) के अवसर पर रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षक, ग्रामीणजन और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
रैली के माध्यम से वन्य प्राणी संरक्षण, जैव विविधता की सुरक्षा तथा मानव-वन्य प्राणी सहअस्तित्व पर संदेश दिए गए। ग्रामीणों को हाथी-मानव द्वंद से निपटने के उपायों की जानकारी दी गई तथा उनसे वन्य जीवों की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वन्य जीव न केवल जंगल की पहचान हैं बल्कि पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
रिपोर्टर – सुनील जोल्हे




